नुआंव: कठवडा में अचानक आग लगने से 3 घर जलकर हुए राख, आग की चपेट में आने से झुलसी एक युवती
Nuaon, Kaimur | Apr 11, 2024 कठवडा गांव में बुधवार की शाम अचानक आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गए। बताया जाता है कि घर में लगी आग में एक बाइक व घर में रखा खाने-पीने का सामान जलकर राख हुआ है। साथ ही आग की चपेट में आने से एक युवती झुलस गई है जिसका इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है।