नुआंव: मध्य विद्यालय बराढ़ी में प्रगति पत्रक वितरण सह सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
Nuaon, Kaimur | Apr 8, 2024 सोमवार की दोपहर नुआंव प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय बराढ़ी में प्रगति पत्रक वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वार्षिक परीक्षा में बेहतर अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिसमें छात्र व उनके अभिभावक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।