नुआंव: देवरियां मोड़ के समीप से पुलिस ने बाइक सवार एक शराब धन्धेबाज को 173 पीस शराब के साथ किया गिरफ्तार
Nuaon, Kaimur | Apr 10, 2024 नुआंव थाना क्षेत्र के देवरियां मोड़ के समीप से पुलिस ने बाइक सवार एक शराब धन्धेबाज को 173 पीस शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ करने के बाद बुधवार की दोपहर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। नुआंव थाना प्रभारी ने बताया की गिरफ्तार आरोपी बक्सर जिला अंतर्गत इटाढ़ी थाना क्षेत्र का रहने वाला राहुल कुमार बताया जाता है।