केरसई: केरसई हाई स्कूल में चोरों ने बच्चों के मध्यान्ह भोजन का राशन और नई साइकिलें चुराईं
केरसई: हाई स्कूल केरसई में अज्ञात चोरों ने मध्यान्ह भोजन का चावल, दाल, अन्य खाद्यान्न, विद्यार्थियों की नई साइकिलें और जरूरी सामान चोरी कर लिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शशि प्रसाद ने मंगलवार को 12 बजे बताया कि भवन मरम्मत के कारण पढ़ाई पुराने प्रखंड भवन में चल रही है। ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में नशेड़ियों की अड्डेबाजी पर चिंता जताई है।