विनम्रता,सरलता,सादगी और संवेदनशीलता है इंसानियत की सच्ची पहचान**प्रतिभा, प्रतिज्ञा, परिश्रम को अंततः मिला मान*
*राष्ट्रपथ टाइम्स।।*
एक्साइज डिपार्टमेंट इंदौर में कार्यरत सब इंस्पेक्टर मीरा सिंह अब किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। शासकीय सेवा में बेबाक और निडर कार्यशैली के जरिए अपनी छाप छोड़ने वाली मीरा ने कठिन चुनौतियों के सामने अडिग रहकर आगे बढ़ना सीखा है।टाइम मैनेजमेंट और रिस्पोंसिबिलिटी में मीरा का कोई जवाब नहीं। परिवार से लेकर शासकीय सेवा के साथ समाजसेवा में कभी घालमेल अथवा टाल-मटोल नहीं करतीं। वह प्राथमिकता तय करने के बाद सिलसिलेवार ढंग से हर काम को अंजाम देती हैं।मीरा के सतत संघर्ष समर्पण और सेवा को अब मान, सम्मान और पहचान मिलने लगी है।
अगली पीढ़ी में भी मीरा की दिखती है छाप*
मीरा की समझदारी का परिणाम उनके बच्चों खासकर बेटी आमी में स्पष्ट तौर पर �