नारदीगंज: नारडीहा गांव में बुजुर्ग महिला की हत्या और घर में डकैती, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर की आगजनी
नारदीगंज थाना के नारडीहा गांव में 60 वर्षीय राजकुमारी देवी की हत्या कर घर में डकैती की घटना से सनसनी फैल गई। अकेली रह रही महिला को बदमाशों ने बांधकर बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। घटना से आक्रोशित लोगों ने नारदीगंज रोड जाम कर आगजनी की और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।