शाहपुरा: फुलिया खुर्द के बड़े तालाब के विकास कार्य का शिलान्यास, ₹1.70 करोड़ से होंगे नवीनीकरण कार्य
फूलियाखुर्द ग्राम में जल संरक्षण एवं ग्रामीण विकास को लेकर एक बड़ा कदम उठाया गया। गांव के बड़े तालाब पर DMFT योजना के तहत फेसवाल, नहर एवं चादर रिनोवेशन कार्य का भव्य शिलान्यास शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने किया। इस विकास कार्य पर करीब ₹1 करोड़ 70 लाख की राशि खर्च की जाएगी।