रामनगर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीली कफ सिरप की तस्करी कर रहे एक आरोपी को 23 शीशियों के साथ रंगे हाथ पकड़ा है। यह कार्रवाई सोमवार को शाम 4 बजे पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर, एसडीओपी अमरपाटन श्रीमती ख्याति मिश्रा तथा थाना प्रभारी निरीक्षक विजय त्रिपाठी के निर्देशन में की गई।