करनैलगंज: करनैलगंज में सड़क हादसे में घायल मजदूर की इलाज के दौरान हुई मौत
करनैलगंज में एक सड़क हादसे में घायल हुए मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। बसेरिया पठान पुरवा निवासी 35 वर्षीय जहीर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी बालपुर के पास एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दिया था। घायल जहीर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ चार दिन के इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। शनिवार 5 बजे SHO ने बताया कि PM करा कर विधिक कार्यवाई की गई है।