करनैलगंज: अष्टधातु मूर्ति चोरी मामले में परसपुर थानाध्यक्ष को एसपी ने पद से हटाया, एसओजी प्रभारी अनुज त्रिपाठी को नया चार्ज दिया
राजा टोला वार्ड में स्थित प्राचीन राज मंदिर से हुई बहुमूल्य अष्टधातु की मूर्तियों की चोरी के मामले में SP ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार 10 बजे SP ने बताया कि थानाध्यक्ष शरदेंदु पांडेय को उनके पद से हटा दिया गया है और परसपुर थाने की कमान अनुज त्रिपाठी को सौंपी गई है। इस हाई-प्रोफाइल चोरी के जल्द से जल्द खुलासे के लिए अनुज त्रिपाठी को भी जिम्मेदारी दी गई है।