करनैलगंज: प्रतिभा सम्मान समारोह में बृजभूषण सिंह ने कहा- बाप मर गया, रोने वालों और दूसरों की बुराई करने वालों से हमेशा रहें दूर
शुक्रवार को पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने परसपुर के महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय मे प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया था। जहां पर परसपुर ब्लॉक के सैकड़ों मेधावियों को बृजभूषण शरण सिंह ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर के सम्मानित किया। वहीं 2 बजे उन्होंने मौजूद छात्रों से कहा बाप मर गया-बाप मर गया, कह कर रोने वालों और दूसरी की बुराई करने वालो से हमेशा दूर रहे।