आईआईटी बीएचयू में मनाया गया 'शोध एवं नवाचार दिवस
आईआईटी बीएचयू द्वारा गुरुवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर स्वंतत्रता भवन में 'शोध एवं नवाचार दिवस' मनाया गया। इस अवसर पर चार विभिन्न श्रेणी में 2023 और 2024 वर्ष के सात शिक्षकों को बेस्ट टीचर्स अवार्ड से सम्मानित भी किया गया। मुख्य अतिथियों द्वारा स्वतंत्रता भवन के गैलरी में संस्थान के शोध कार्यों की प्रदर्शनी 'पोस्टर पैवेलियन' का शुभारंभ किया गया।