वाराणसी में वंदे भारत ट्रेन में आराजकतत्वों ने पथराव किया, बाल बाल बचें यात्री, कंट्रोल रूम में की शिकायत
वाराणसी में लखनऊ-पटना वंदेभारत ट्रेन पर बुधवार की रात अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया। चौका घाट ढेलवरिया के पास धीमी रफ्तार में गुजरती ट्रेन पर ट्रैक किनारे के पत्थर उठाकर फेंक दिए। शरारती तत्वों के पथराव से वंदेभारत के सी-5 कोच के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए और ट्रेन में भगदड़ मच गई।