🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | झाबुआ में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन
🔴 ₹10 हजार की रिश्वत लेते सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी रंगे हाथों ट्रैप, BEO पर भी कार्रवाई
📍 झाबुआ, मध्यप्रदेश | 22 अक्टूबर 2026
मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में लोकायुक्त इंदौर की टीम ने रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी पवन सिंह बिलवाल को ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया है।
📌 क्या है पूरा मामला?
शिकायतकर्ता धूम सिंह सिंगाड़, अधीक्षक शासकीय बालक छात्रावास, सेमलिया बड़ी, झाबुआ ने लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत के अनुसार, निलंबन अवधि के 8 माह के वेतन के लगभग ₹2 लाख 30 हजार के बिल पास कराने के एवज में ₹10,000 की रिश्वत मांगी जा रही थी।
शिकायत का सत्यापन होने के बाद 22 अक्टूबर 2026 को लोकायुक्त टीम ने ट्रैप की कार्रवाई की। आरोप है कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी जय नारायण बैरागी ने अपने कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी पवन सिंह बिलवाल के माध्यम से रिश्वत की राशि दिलवाई। लोकायुक्त टीम ने पवन सिंह बिलवाल को कथित तौर पर रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
⚖️ इनके नाम आए सामने 1️⃣ जय नारायण बैरागी — विकासखंड शिक्षा अधिकारी, झाबुआ
2️⃣ पवन सिंह बिलवाल — सहायक ग्रेड-3, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, झाबुआ
लोकायुक्त की जानकारी के अनुसार, मामले में भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम, 2018 की धारा 7 एवं भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 61(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
📢 लोकायुक्त की अपील: यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस इंदौर से करें।
📞 शिकायत संपर्क नंबर: 0731-2533160
0731-2430100
#Jhabua #Lokayukta #BriberyCase #MadhyaPradeshNews #AntiCorruption #BreakingNews
Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Oct 22, 2026