उज्जैन ग्रामीण: पैसे नहीं देने पर मंडी से माल बाहर नहीं जाने देने का आरोप, ₹4 हजार की रिश्वत के साथ दो पर कार्रवाई
उज्जैन जिले की माकड़ोन अनाज मंडी में सोयाबीन का माल बाहर निकालने के बदले रिश्वत लेने के आरोप में लोकायुक्त ने मंडी उपनिरीक्षक रोशन आर्य और आउटसोर्स कर्मचारी संतोष भाटी को पकड़ा है। 16 अक्टूबर को दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ₹4 हजार की रिश्वत राशि बरामद की गई। लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत