इटाढ़ी: विझौरा-कुकुढ़ा बधार में आग से 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
Itarhi, Buxar | Apr 5, 2026 विझौरा-कुकुढ़ा बधार में भीषण आग लगने से किसानों की खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते करीब 10 बीघा में लगी फसल इसकी चपेट में आ गई। इस अग्निकांड में विझौरा निवासी किसान केदार चौधरी, रामाशीष चौधरी, राजेश्वर चौधरी और तेजनारायण द्विवेदी के खेतों में लगी गेहूं की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई।