पटना ग्रामीण: PM नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर भाजपा कार्यालय के बाहर आनन-फानन में बन रही सड़क, बदले जा रहे हैं टाइल्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना आगमन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार आगमन से पहले भाजपा कार्यालय के सामने की सड़क की किस्मत भी बदल गई है। भाजपा कार्यालय के बाहर की सड़क बनवाई जा रही है। मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे भी मजदूर यहां काम करते हुए नजर आए।