नाथनगर थाना क्षेत्र के भुवालपुर गांव में नदी पार करने के एक किसान की पानी में डूबने से मौत हो गई।किसान की पहचान भुवालपुर निवासी मनोज कुमार (41) के रूप में हुई। मुखिया प्रतिनिधि नरेंद्र कुमार ने बताया कि मनोज प्रत्येक दिन की तरह गेहूं काटने के लिए नदी पार कर जाते थे।