गुजरात में लाखों मोबाइल टॉर्च जलाकर की डिजिटल आरती, बागेश्वर धाम सरकारके साथ भक्ति में डूबा पूरा दिव्य दरबार
राजकोट, गुजरात में बागेश्वर सरकार की राजकोट में आयोजित दो दिवसीय हनुमान कथा एवं एक दिवसीय श्री बालाजी भगवान के दिव्य दरबार में श्रद्धालुओं का विशाल जनसमूह उमड़ा। दिव्य दरबार में अनेक भक्तों की अर्जी लगी, जिनकी समस्याओं का समाधान बालाजी महाराज की कृपा से पर्चा के माध्यम से बताया गया,दिव्य दरबार के समापन एवं विराम अवसर पर एक अद्भुत और भावुक दृश्य देखने को मिला। हनुमान जी की आरती के समय बागेश्वर सरकार ने उपस्थित लाखों श्रद्धालुओं से अपने मोबाइल फोन की टॉर्च जलाने का आवाह्न करते हुए कहा कि आज सभी मिलकर “हनुमान दादा की डिजिटल आरती” करेंगे,आह्वान होते ही पूरे मैदान में मौजूद हजारों भक्तों ने अपने मोबाइल की टॉर्च ऑन कर दी। देखते ही देखते पूरा कथा स्थल दूधिया रोशनी से जगमगा उठा। श्रद्धालु भक्ति भाव से आरती में लीन हो गए और जय श्री राम तथा जय बजरंगबली के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा,मोबाइल टॉर्च की रोशनी में संपन्न हुई यह सामूहिक आरती श्रद्धा, आस्था और आधुनिक तकनीक के अनूठे संगम का प्रतीक बन गई। दूर-दूर तक फैली रोशनी का दृश्य ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पूरा मैदान दिव्य प्रकाश से आलोकित हो गया हो। बागेश्वर सरकार का यह क्षण उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए लंबे समय तक स्मरणीय रहने वाला बन गया।।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर
Chhatarpur, Chhatarpur | Jun 8, 2026