भीलवाड़ा: जिला कांग्रेस देहात की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, भाजपा सरकार पर महिला आरक्षण विधेयक को लेकर वादाखिलाफी का आरोप
भीलवाड़ा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार, आज भीलवाड़ा के सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता हुई। नसीम अख्तर ने कहा कि 2023 में लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास होने के बावजूद मोदी सरकार ने इसे अब तक लागू नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि 16 अप्रैल 2026 की रात को बिल में संशोधन कर 'परिसीमन' की आड़ में इसे और आगे खिसका दिया गया है।