जगदीशपुर: भागलपुर को सुगम, स्वच्छ, जलजमाव मुक्त बनाने के संकल्प के साथ महापौर ने किया शिलापट का अनावरण
भागलपुर नगर निगम क्षेत्र को सुगम स्वच्छ और जल जमाव मुक्त बनाने के संकल्प के साथ 15वें वित्त आयोग मद के तहत शहर के विभिन्न वार्डों में निर्मित सड़क आरसीसी नाला एवं जला पूर्ति संबंधी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का विधिवत उद्घाटन महापौर डॉक्टर वसुंधरा लाल व उप महापौर डॉक्टर सलाउद्दीन अहसन ने शिलापट अनावरण कर जन उपयोगी योजनाओं को वार्ड वासियों को समर्पित किया।