बक्सर-पटना फोरलेन पर मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई। गीधा और गजराजगंज थाना क्षेत्र में जांच के दौरान दो वाहनों के गुप्त तहखाने से 1871.400 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। शराब की बाजार कीमत करीब 23 लाख रुपये बताई गई है। कार्रवाई में दो तस्कर चंदन कुमार और वेद प्रकाश यादव गिरफ्तार किए गए। दोनों वाहन उत्तर प्रदेश से बिहार शराब लेकर आ रहे थे। बरामद शराब में ऑफिसर्स च्वाइस, रॉयल स्टैग, 8 पीएम और किंगफिशर बीयर समेत कई ब्रांड शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
#भोजपुर #आरा #शराब_बरामदगी #शराब_तस्करी #मद्यनिषेध #BiharNews #AraNews #BreakingNews #TodayShahabadNewsLive24x7