बलरामपुर: पायनियर पब्लिक स्कूल में नन्हें-मुन्ने बच्चों का फन डे कार्यक्रम आयोजित हुआ, शिक्षक- अभिभावकों की हुई बैठक
पाॅयनियर पब्लिक स्कूल में किड्स जोन के प्रांगण में फन डे कार्यक्रम आयोजित हुआ, बाथ टब मे नन्हे मुन्ने बच्चों ने एक साथ स्नान करते हुए मस्ती की तथा म्यूजिक पर नृत्य भी किया, उसके बाद बच्चों ने अभिभावकों के साथ हाथों का छाप अलग-अलग रंगो में चार्ट पेपर पर लिया गया। स्कूल के एमडी डॉ एमपी तिवारी ने बताया कि इस तरीके के कार्यक्रम से बच्चों का मानसिक विकास होता है।