बलरामपुर: मारपीट और धमकी के मामले में न्यायालय ने सुनाई सजा, आरोपी को ₹2500 जुर्माना और कटघरे में खड़े रहने की सजा
बलरामपुर में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन कनविक्शन को सफलता मिली है। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के एक पुराने मामले में न्यायालय ने आरोपी को सजा सुनाई है। मामला 4 मई 1999 का है। पुरानी बाजार निवासी जयप्रकाश राय ने कोतवाली नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि थाना महतराई के अजीत कुमार सिंह ने उनके साथ मारपीट की थी।