बलरामपुर: सीएमओ ने सीएचसी हरैया सतघरवा का किया औचक निरीक्षण
बुधवार 1 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हर्रैया सतघरवा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय 60 मरीजों का ओपीडी में उपचार किया गया था,भर्ती मरीजों की संख्या 06 थी, पैथालॉजी जांच की संख्या 10 थी। उन्होंने साफ सफाई से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिया।