बलरामपुर: मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सीएचसी हर्रेया सतघरवा का निरीक्षण किया, दिए आवश्यक निर्देश
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हर्रैया सतघरवा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 60 मरीजों का ओपीडी में उपचार किया गया था, भर्ती मरीजों की संख्या 06 पाई गई, तथा पैथालॉजी जांच की संख्या 10 थी। चिकित्सालय परिसर में साफ-सफाई असंतोषजनक पाया गया था।