बलरामपुर: सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों एवं राजस्व वसूली की प्रगति और रैंकिंग की डीएम ने की समीक्षा बैठक
जिलाधिकारी पवन अग्रवाल द्वारा सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों एवं राजस्व वसूली की प्रगति एवं रैंकिंग की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने सीएम डैशबोर्ड पर खराब रैंकिग वाले विभागों के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए सुधार लाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सभी विभाग निरंतर सीएम डैशबोर्ड की निगरानी करते रहें और डाटा फीड करते समय अच्छी तरह चेक कर लें।