मंडला: हागगंज बाजार: बारिश की चिंता से व्यापारी परेशान, जलनिकासी बाधित होने से बढ़ा संकट
Mandla, Mandla | May 16, 2026 जिला मुख्यालय स्थित हागगंज बाजार में बरसात से पहले ही व्यापारियों की चिंता बढऩे लगी है। शनिवार तीन बजे बाजार क्षेत्र के व्यापारियो ने बताया कि हल्की बारिश में भी बाजार परिसर में दो से तीन फीट तक पानी भर जाता था, लेकिन इस बार जलनिकासी मार्ग बाधित होने से स्थिति और गंभीर हो सकती है। व्यापारियों ने समय रहते समस्या का समाधान नहीं होने पर भारी नुकसान होगा