भितरवार: नगर भितरवार के दियादाह घाट पर संदिग्ध हालत में मिला शव
नगर भितरवार स्थित दियादाह घाट पर संदिग्ध अवस्था में मिला अधेड़ । परिजनों को पार्वती नदी दियादाह घाट पर सहारन निवासी गजेंद्र पुत्र रामपाल बाथम पड़ा मिला। आनन फानन में परिजन 108 एंबुलेंस की मदद से शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर हेमंत कुमार ने नव्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।