परसिया: संगीतालय मैदान में लगा प्रतिमाओं का बाज़ार, एक जगह दुकानें लगने से व्यापारी खुश
दीपावली पर देवी लक्ष्मी की प्रतिमाएं, मिट्टी के दिए और अन्य सामग्री की बिक्री के लिए संगीतालय मैदान में दुकानें लगी। शानिवर्बको एक जगह सभी दुकानें लगने से व्यापारियों ने इस पर खुशी जाहिर की। व्यापारियों ने बताया कि एक जगह दुकानें लगने से व्यापारियों का फायदा है। वहीं शोषण से बचाव भी है। पहले पुलिस थाने के सामने सडक पर दुकानें लगती थी।