बयाना: बयाना में शहरी सरकार के लिए कल होगा मतदान, 29,014 मतदाता डालेंगे वोट
बयाना में शहरी सरकार के लिए कल दूसरे चरण में वोटिंग होगी। प्रशासन ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर में कुल 35 वार्ड हैं, जिनके लिए 35 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 10 बूथों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।