पातेपुर: गैस एजेंसी संचालक उड़ा रहे जिला प्रशासन के आदेशों की धज्जियां, होम डिलीवरी की जगह जहाँ-तहाँ कर रहे सिलेंडर का वितरण
पातेपुर में गैस एजेंसी संचालक की मनमानी थामने का नाम नहीं ले रहा है। जिला प्रशासन के आदेश की अनदेखी कर खुलेआम जहां तहां सिलेंडर का वितरण किया जा रहा। जबकि जिला प्रशासन ने सभी एजेंसी संचालकों को होम डिलीवरी करने का आदेश जारी कर चुकी है।शनिवार की शाम 6 बजे के करीब पातेपुर प्रखंड मुख्यालय के पास एजेंसी संचालक द्वारा एक ही स्थान पर सिलेंडर का वितरण किया गया।