मुरैना नगर: प्रेम नगर में युवती ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, शव को पीएम हाउस भेजा गया
सिविल लाइन थाना क्षेत्र की प्रेम नगर में रहने वाली एक युवती ने किन्हीं अज्ञात कारणों के चलते घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली ,इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा मृत युवती के शव को लाकर पीएम हाउस में रखवा दिया गया है, जहां सोमवार को मृत युवती का डॉक्टर के द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा।