सारठ: नैयाडीह आंगनबाड़ी सेविका पर प्रोत्साहन राशि दिलाने के नाम पर बैंक खाते से राशि की ठगी का आरोप
Sarath, Deoghar | Jul 30, 2026 नैयाडीह आंगनबाड़ी सेविका पर कई गर्भवती व धातृ महिला को प्रोत्साहन राशि दिलाने के नाम पर बैंक खाते से राशि की ठगी का मामला सामने आया है। गुरुवार रात 8 बजे कई पीड़ित पति शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे थे, तो पुलिस ने साइबर ठगी होने पर देवघर साइबर थाने में दर्ज होने की बात कही। पीड़ित पतियों ने सेविका पर सीधा आरोप लगाया है, जबकि सेविका ने खुद को निर्दोष बताया है