सिवनी: धनोरा और घंसौर में आयोजित शिविरों से 800 से अधिक दिव्यांगजन हुए लाभान्वित
Seoni, Seoni | Feb 15, 2025 जिला जनसंपर्क कार्यालय से शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार सिवनी कलेक्टर के विशेष निर्देशों पर धनोरा एवं घंसौर में दिव्यांगजनों के लिए दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए आयोजित हुए विकासखंड स्तरीय शिविरो से 800 से अधिक दिव्यांगजन सीधे रूप से लाभान्वित हुए हैं। शिविरो में विशेषज्ञो द्वारा उपस्थित दिव्यांगजनों की जांच की गई।