टीकमगढ़: अमन 2 साल की पैदल यात्रा कर घर लौटे: टीकमगढ़ पहुंचते ही माता-पिता लिपटकर रोए, 12 ज्योतिर्लिंग, चारों धामों के दर्शन किए
टीकमगढ़ के रहने वाले अमन सोनी 2 साल लंबी पैदल यात्रा पूरी कर आज रविवार को अपने घर लोट आए। इस दौरान उन्होंने देश के 22 राज्यों का चक्कर लगाते हुए 15 हजार किलोमीटर से भी ज्यादा की दूरी तय की। शहर में कदम रखते ही लोगों ने जगह-जगह फूल मलाई पहनाकर और मिठाइयां खिलाकर उनका जोरदार स्वागत किया। आज दिन रविवार को सुबह 10 बजे अमन सोनी 2 साल की पैदल यात्रा कर घर लौटे।