अशोक नगर: अशोकनगर में 22 जनवरी को आरबीएसके के तहत निःशुल्क बाल हृदय रोग शिविर का आयोजन होगा
कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अलका त्रिवेदी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) अंतर्गत संकल्प से समाधान अभियान के तहत मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के अंतर्गत एक दिवसीय निःशुल्क बाल हृदय रोग स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 22 जनवरी, गुरुवार को किया जाएगा।