गुरारू: शेखपुरा गांव में पाँच घरों में चोरी, लाखों के जेवर और नकदी हुई पार
Guraru, Gaya | Mar 26, 2026 शेखपुरा गांव में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात चोरों ने पांच घरों में सेंधमारी कर लाखों रुपये मूल्य के जेवरात व नकदी चोरी कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुभाष कुमार,कृष्ण यादव,इंद्रदेव यादव, सहदेव यादव एवं सुरेंद्र यादव के घरों को निशाना बनाया गया।