गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच कराएं, जनवरी तक सभी चिह्नित बच्चों को एनआरसी पहुंचाएं।
आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण, स्वच्छ पेयजल और खेल-खेल में पढ़ाई पर जोर, कम प्रगति पर दो पर्यवेक्षकों को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश।
कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व (एएनसी) जांच समय पर कराने और स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से मुख्यमंत्री बाल संदर्भ शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने दोनों परियोजना अधिकारियों से कहा कि सेक्टर पर्यवेक्षकों के माध्यम से जनवरी तक सभी चिह्नित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) पहुंचाना सुनिश्चित करें। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी शामिल हुए।
कलेक्टर ने कुपोषण की रोकथाम और सुपोषण को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास विभाग को मिलकर काम करने के निर्देश दिए।
#chhattisgarh #koreadistrict