गुलाबगंज: पुलिसलाइन विदिशा में फिंगरप्रिंट्स कार्यशाला, गुलाबगंज सहित जिले के सभी थानों के पुलिसकर्मी हुए शामिल
किसी स्थान पर चोरी, घटनास्थल,व्यक्ति की मौत,हत्या सहित कई अपराधों मे उंगलियों के निशान सबसे अहम सबूत होते हैं। उसी को ध्यान में रखते हुए विदिशा जिले के प्रत्येक थाने में इसके विशेषज्ञ पुलिसकर्मी को तैनात किया गया है।रविवार दोपहर से शाम 6 बजे तक आयोजित हुई फिंगरप्रिंट्स कार्यशाला मे विदिशा, गुलाबगंज, गंजबासौदा शहर तो जिले के सभी थानो से पुलिसकर्मी शामिल हुए।