सूरजगढ़: कजरा थाना में गुंडा परेड का आयोजन, चिन्हित पांच व्यक्ति शामिल हुए
पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर रविवार की अपराह्न 5 बजे कजरा थाना में गुंडा परेड का आयोजन हुआ. थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि इसमें चिन्हित 5 व्यक्ति शामिल हुए. क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधि पर नजर रखने के उद्देश्य इसका आयोजन हुआ. शामिल लोगों के वर्तमान क्रियाकलापों की जानकारी ली गई.