माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा संचालित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 की उत्तर पुस्तिकाओं के केन्द्रीय मूल्यांकन के लिए शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर को मूल्यांकन केन्द्र बनाया गया है। संस्था के प्राचार्य को मूल्यांकन केन्द्राधिकारी नियुक्त किया गया है। मूल्यांकन कार्य 22 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर एक माह तक चलेगा।