बदायूं: जिला कारागार का निरीक्षण कर अधिकारियों ने बंदियों की समस्याएं सुनीं
Budaun, Budaun | Nov 28, 2026 उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूँ की सचिव एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आंचल राना धवन ने शनिवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 436ए से आच्छादित ऐसे बंदियों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।