पुरैनी: पुरैनी के नरदह पंचायत में दुखनी खातून निर्विरोध पंच चुनी गईं, अंचल अधिकारी ने दिया प्रमाण पत्र
पुरैनी प्रखंड क्षेत्र के नरदह पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 4 में 2 वर्ष से उक्त वार्ड में पांच का पद रिक्त था। पूर्व पंच की मृत्यु के कारण खाली रहने की वजह से उपचुनाव कराया गया, जिसमें दुखनी खातून को निर्विरोध रूप से सभी ने पांच चुन लिया। इस दौरान अंचलाधिकारी विद्यानंद झा ने अपने कार्यालय में उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा।