पहली खबर: पडावली से मादड़ी गांव को जोड़ने वाली पुलिया तेज बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीडब्ल्यूडी के जेईएन भावेश डामोर ने बताया कि फिलहाल वैकल्पिक मार्ग तैयार किया गया है और जल्द ही पुलिया की मरम्मत करवाई जाएगी।
🔹 दूसरी खबर: गोगुंदा ग्राम पंचायत क्षेत्र की चारागाह भूमि पर पहाड़ियों में अवैध खनन का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि समय रहते रोक नहीं लगी तो पशुपालकों और ग्रामीणों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।