उत्तर प्रदेश पुलिस के अभियान के तहत थाना बबुरी पुलिस ने वारंटी अभियुक्त दारा राम निवासी दिघवट को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध धारा 376, 323 व 506 भादवि में मुकदमा दर्ज है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा की टीम ने उसे घर के पास से दबोचा। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।