झांसी: प्रेमनगर क्षेत्र के पीड़ितों ने पैसा व जमीन वापस दिलाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार
Jhansi, Jhansi | May 20, 2025 जमीन के मामलों को लेकर लगातार सामने आ रहे जालसाजी के प्रकरणों में एक और प्रकरण सामने आया है। इस मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस तथा प्रशासनिक अफसरों का दरवाजा खटखटाते हुए न्याय की गुहार की है। इस मामले को लेकर ग्राम रुन्द बलौरा थाना प्रेमनगर में रहने वाले स्वामी शरण उर्फ स्वामी चरण ने पुलिस तथा प्रशासनिक अफसरों को शिकायती पत्र दिया है।