झांसी: गर्मी व बिजली कटौती से परेशान महिलाएं बच्चों संग बीकेडी चौराहे के पास बने एटीएम में बैठीं, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | May 20, 2025 झांसी में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच चुका है, और शहर में कई कई घण्टों की बिजली कटौती हो रही है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत पाने के लिए मुश्किल का सामान करना पड़ रहा है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में गर्मी और बिजली कटौती से परेशान दो महिलाएं अपने बच्चों के साथ अंदर बैठी हुई हैं।