झांसी: फल मंडी में युवक ने पेट में चाकू मारा, कहा- भाई ने घर से निकाला, हिस्सा मांगा तो छुरा मारा
Jhansi, Jhansi | May 20, 2025 झांसी में एक युवक ने भाई से झगड़े के बाद अपने पेट में चाकू मार लिया। वह लहूलुहान होकर जमीन पर ही गिर गया। आसपास के लोगों ने देखा और पुलिस को बुलाया। युवक को जख्मी हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हालांकि, युवक चाकू मारने का आरोप अपने बड़े भाई पर लगा रहा है। थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के इतवारीगंज के रहने वाले अब्दुल बशीर के जफर और राजा दो बेटे हैं।