झांसी: ग्राम खैलार के लोगों ने पानी की समस्या को लेकर झांसी-बबीना रोड पर लगाया जाम
Jhansi, Jhansi | May 20, 2025 गर्मी के दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में पानी को लेकर त्राहि त्राहि मचने लगी है, पानी के संकट से जूझ रहे ग्राम खैलार वासियों ने झांसी बबीना रोड की सडक मंगलवार की दुपहर जाम लगाकर प्रदर्शन कर पानी की मांग की है। बडी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे इस प्रदर्शन में शामिल हुये। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि मोहल्ले में पिछले दो साल से पानी नहीं आ रहा।